Ayushman Bharat Yoajana Online Apply | आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म,PMJAY के लाभ, पात्रता व लाभ विशेषता
Ayushman Bharat Yoajana 2022: केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अप्रैल 2018 में शुरू की गयी थी। इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जाता है। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों द्वारा online तथा offline दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।
आइये जाने Ayushman Bharat Scheme से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारीयां जैसे की आयुष्मान भारत योजना क्या है ? योजना की शुरुआत कब की गई ? इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है ? योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? आयुष्मान भारत योजना की पात्रता ? कौन-कौन सी बीमारियों में इसका लाभ ले सकते है ? ABY योजना का खर्चा कौन वहन करेगा ? आयुष्मान भारत योजना पात्रता सूची (List) ?इत्यादि सभी सवालों के जवाब आपके लिए इस आर्टिकल में दिये गये है.
Ayushman Bharat Yoajana 2022
इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को 5 lakh रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाता है। योजना के सभी लाभार्थियों को empanelled hospital के माध्यम से 5 lakh रुपए तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा सीएपीएफ कर्मियों एवं उनके परिवारों को लगभग 35 लाख आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए हैं। सभी सीएपीएफ कर्मी एवं उनके परिवार देश के 24000 अस्पतालों से कैशलेस उपचार का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय द्वारा 5 जनवरी 2022 को प्रदान की गई।
Details of Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana
योजना का नाम | आयुष्मान भारत योजना। |
किसने शुरू की। | केंद्र सरकार। |
शुरुआत | अप्रैल 2018 |
उदेश्य | 5 लाख का सालाना मुफ्त इलाज। |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | आयुष्मान भारत योजना। |
PMJAY के अन्तर्गत लाभार्थी को सरकारी अस्पताल में दाखिला और उसके बीमारी के खर्चो को कवर किया जायेंगा। इस योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी को अपने नजदीकी CSC केन्द्र में जाकर संपर्क करना होंगा।
Ayushman Bharat Yojana के तहत उपलब्ध कुछ मुख्य सुविधाएं
- चिकित्सा परीक्षा, उपचार और परामर्श
- पूर्व अस्पताल में भर्ती
- चिकित्सा और चिकित्सा उपभोग वस्तुएं
- गैर गहन और गहन देखभाल सेवाएं
- नैदानिक और प्रयोगशाला जांच
- चिकित्सा पटियारोपण सेवाएं
- आवास लाभ
- भोजन सेवाएं
- उपचार के दौरान उत्पन्न होने वाली कॉम्प्लिकेशन का ट्रीटमेंट
- अस्पताल में भर्ती होने के बाद 15 दिन तक पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन फॉलो अप
- प्री एक्सिस्टिंग डिजीज कवर अप
योजना के उद्देश्य
भारत में एक बहुत बड़ी आबादी गरीबी में ही अपना सम्पूर्ण जीवन काट लेते है। ऐसे में यदि परिवार का कोई सदस्य बीमार हो जाये तो पुरे परिवार के ऊपर इतना कर्ज हो जाता है कि यदि पुरे जिंदगी भर भी उसे चुकाना चाहे तो नहीं कर सकते है।
इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा भारत में गरीबी की समस्या को देखते हुए, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड योजना शुरू की है।
आयुष्मान भारत योजना कब शुरू हुई
आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे 23 September, 2018 को पूरे भारत मे लागू किया गया था। २०१८ के बजट सत्र में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना की घोषणा की।
आयुष्मान भारत योजना 2022 के लाभ
आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।
- आयुष्मान भारत योजना को हम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जानते हैं।
- इस योजना का संचालन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कराया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपना इलाज करवाने के लिए पैसों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- इस योजना के अंतर्गत 10 करोड़ से भी अधिक परिवारों को शामिल किया जायेगा |
- योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है |
- PMJAY Yojana में उन परिवारो को भी शामिल किया जा रहा है जो 2011 में सूचीबद्ध है |
- इस योजना अंतर्गत दवाई की लागत ,चिकित्सा , सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी तथा 1350 बीमारियों का इलाज कराया जायेगा |
PMJAY के तहत आने वाले रोग
- बाईपास तरीके से कोरोनरी आर्टरी का बदलाव
- प्रोस्टेट कैंसर
- करॉटिड एनजीओ प्लास्टिक
- Skull base सर्जरी
- डबल वाल्व रिप्लेसमेंट
- Pulmonary वाल्व रिप्लेसमेंट
- एंटीरियर स्पाइन फिक्सेशन
- Laryngopharyngectomy
- टिश्यू एक्सपेंडर
Ayushman Bharat Yojana Eligibility / पात्रता
आयुष्मान भारत योजना के लिए कौन पात्र है?
इस स्कीम के तहत आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक अस्पतालों में जाकर मुफ्त में अपना इलाज करवा सकते हैं. इस स्कीम के लिए देश का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है
PMJAY महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- परिवार के सभी लोगो का
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पते का सबूत
Ayushman Bharat Yojana में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कैसे करे ?
- आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन करने के लिए जन सेवा केंद्र (CSC) में जाये और अपने सभी मूल दस्तावेज़ की छाया प्रति को जमा कर दे |
- इसके पश्चात् जनसेवा केंद्र (CSC) के एजेंट द्वारा सभी दस्तावेज़ों का सत्यापन करके योजना के तहत पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे तथा आपको पंजीकरण प्रदान करेंगे |
- इसके पश्चात् 10 से 15 दिन के बाद आपको जन सेवा केंद्र के द्वारा आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड प्रदान किया जायेगा | इसके बाद आपका पंजीकरण सफल हो जायेगा |
PMJAY Important Link
आयुष्मान भारत योजना नाम देखें (Search) | यहाँ क्लिक करें |
Ayushman Bharat Yojana Form 2022 | यहाँ क्लिक करें |
Official Website | https://pmjay.gov.in/ |
PM-JAY Hospital Performance |
यहाँ क्लिक करें |
PMJAY De-empaneled Hospitals |
यहाँ क्लिक करें |
Hospital Empanelment Module |
यहाँ क्लिक करें |
आयुष्मान भारत योजना Helpline Number:
- Toll-Free Call Center Number- 14555/1800111565
- Address: – 3rd, 7th & 9th Floor, Tower-l, Jeevan Bharati Building, Connaught Place, New Delhi – 110001
Ayushman Bharat Yoajana (F.A.Qs)?
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं 2022?
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जा कर आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेज़ देने होंगे। इससे पहले अपना नाम लाभार्थी सूची में देख ले, तभी आप आयुष्मान गोल्ड कार्ड बनवा सकते है।
आयुष्मान भारत योजना लिस्ट कहाँ से प्राप्त करें?
आयुष्मान भारत योजना नई लिस्ट / लाभार्थी सूची आप PMJAY की ऑफिसियल वेबसाइट से जाँच कर सकते है। सूची देखने की जानकारी ऊपर दी गयी है।
आयुष्मान भारत योजना क्या है ?
आयुष्मान भारत योजना अथवा मोदीकेयर के नाम से देश के गरीब लोगों के लिए शुरू की गई एक लोकप्रिय सरकारी योजना है इस योजना के अंतर्गत देश के 10 करोड़ बीपीएल धारक (लगभग 50 करोड़ लोगों) गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है. मोदी सरकार द्वारा आने वाले दिनों में (2022-2023 ) इस योजना का दायरा बढ़ा कर बाकी लोगों को भी इस स्कीम से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है .
Conclusion / निष्कर्ष:-
आशा करता हु दोस्तों आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आया होगा। और इस पोस्ट Ayushman Bharat Yoajana Online Apply | आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म इसके बारे मे पूरी जानकारी दी हुई है।
इसके लिए आप मेरे इस पोस्ट को शेयर भी कर सकते हो |अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं |